Search
Close this search box.

बांग्लादेश में नई नोटों पर मुजीबुर रहमान नहीं, अब यूनुस सरकार छापेगी धार्मिक प्रतीकों की तस्वीर

बांग्लादेश: मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक यहां छपने वाली नई नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो नहीं रहेगी। इस बारे में बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक को भी निर्देश दे दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक इस बारे में पिछले सितंबर में फैसला लिया जा चुका है और नई डिजाइन भी तय कर ली गई है। यूनुस सरकार ने नई नोटों पर जुलाई में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन से प्रेरित तस्वीरों को छापने का फैसला किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें