Search
Close this search box.

गाजीपुर: अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, सड़क से हटाई गई दुकानें और गुमटियाँ

गाजीपुर: मोहम्मदाबाद नगरी क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमणकारीयों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका और पुलिस पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। यह अभियान बस स्टैंड से लेकर मोहम्मदाबाद रजिस्ट्री ऑफिस तक गया अभियान के दौरान सड़क के दोनों और नालियों के बाहर रखे गए समान घूमती और दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।

कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया जबकि कुछ को प्रशासन ने शक्ति दिखाते हुए हटाए इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में अपरा-तफरी मच गई। इस अभियान का नेतृत्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विरेंद्र राव ने किया। उनके साथ नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारीयों ने सड़क और नाली पर कब्जा किये दुकानदारों को न सिर्फ हटाया बल्कि चेतावनी भी दिया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना किया। प्रशासन ने दुकानदारों और अतिक्रमणकारीयों को कड़ी चेतावनी दी गई, अगर दुबारा सड़क या नाली पर कब्जा किया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। लोगों का मानना है कि ऐसे अभियान समय समय पर चलते रहना चाहिए ताकि यातायात सुचारू रुप से बना रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अभियान के बाद से बाजार के व्यापारी सतर्क नजर आ रहे हैं। सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों में खौफ का माहौल है। लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि प्रशासन की सख्ती अभी और बढ़ सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें