Search
Close this search box.

बीसीएएस के डिप्टी डायरेक्टर के निर्देश पर वाराणसी एयरपोर्ट के पास से हटेंगी दुकानें

वाराणसी: नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की डिप्टी डायरेक्टर चंदन चौधरी ने गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में गेट नंबर दो के सामने संचालित दो दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। निर्देश दिया गया कि इन दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

चौधरी ने कार्गो टर्मिनल, नए एटीसी बिल्डिंग, एप्रन एरिया और टर्मिनल बिल्डिंग का भी गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

डिप्टी डायरेक्टर ने प्रस्तावित नए टर्मिनल बिल्डिंग के मॉडल का अवलोकन किया और उसमें सुरक्षा पहलुओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग के फ्लोर प्लान का भी निरीक्षण किया, जिसे अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया में है।

Leave a Comment

और पढ़ें