Search
Close this search box.

मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन चलेगी, पूरी जानकारी यहाँ है….

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी की आवृत्ति में कमी कर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जायेगी।

मुजफ्फरपुर से 14 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सप्ताह में दो दिन किया जायेगा।

इसी प्रकार आनन्द विहार टर्मिनल से 15 दिसम्बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 05284 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी का संचालन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सप्ताह में दो दिन किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें