Search
Close this search box.

सेवापुरी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रो. सुधा पांडेय को भावभीनी विदाई, योगदान को किया गया नमन

वाराणसी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी में लंबे एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल के उपरांत प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उनके शैक्षणिक योगदान, प्रशासनिक नेतृत्व और महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, कुलगीत एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानांतरित प्राध्यापकों डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. संजय भारती और डॉ. रश्मि कुमारी का भी अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. सुधा पांडेय को सम्मान-पत्र भेंट किया गया, जिसका वाचन प्रो. राम कृष्ण गौतम ने किया।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने प्रो. पांडेय के कार्यकाल को महाविद्यालय के विकास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पूर्व प्राचार्य प्रो. प्रदीप नारायण डोंगरे सहित प्रो. अरुंधति राय, प्रो. रचना शर्मा, सुश्री गीता रानी शर्मा, प्रो. सुचिता वर्मा, प्रो. अर्चना गुप्ता, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सुष्मिता, डॉ. सुधा तिवारी, राम किंकर सिंह, शोध छात्र विशाल कुमार एवं साक्षी गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में प्रो. सुधा पांडेय के पिता उदय नारायण पांडेय, रविकांत पांडेय, हर्ष, समृद्धि, रामायण विश्वकर्मा, दयाराम यादव एवं मिट्ठू राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सत्य नारायण वर्मा ने किया, जबकि सफल संचालन प्रो. कमलेश वर्मा एवं सुश्री प्रिया मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Comment

और पढ़ें