Search
Close this search box.

रसड़ा में आरएसएस के गुरु पूजन कार्यक्रम में जिला प्रचारक सम्मानित, हिंदू समाज की एकता पर दिया बल

बलिया । (रसड़ा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रसड़ा के प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रचारक का आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के प्रदेश सचिव एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर लल्लन शर्मा ने अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर सम्मान किया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में जिला प्रचारक ने कहा कि हिंदू समाज अत्यंत शक्तिशाली और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि इतिहास में सिकंदर, शक, हूण, मुगल और अन्य विदेशी आक्रांताओं ने समाज की एकता को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संजय सिंह, रिंकू सिंह, कृष्णा शर्मा, प्रवीण सिंह, स्वामी जी, टुन्ना बाबा, सुरेश जी, सत्या सिंह, अरविंद सिंह (गुड्डू), योगेश, मिथिलेश, अजय पांडे, जनार्दन सिंह, सर्वानंद पांडे, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास वर्मा तथा अध्यक्षता सर्वानंद महाराज ने की।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें