Search
Close this search box.

वाराणसी: युवती की अश्लील तस्वीरें भेजकर तेजाब से जलाने की धमकी दी, आरोपित शादी के लिए बना रहा दबाव

वाराणसी: शिवपुर क्षेत्र निवासिनी एक युवती की एडिट की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के साथ तेजाब से जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा है, जबकि उसकी सगाई पहले ही हो चुकी है।

इस घटना से परेशान होकर युवती के पिता, जो एक कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर हैं, ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती के पिता ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की सगाई के बाद अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजे गए। इसके साथ ही, फोन कॉल पर धमकियां दी गईं, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। 

पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के घुरदौड़ निवासी आयुष सिंह रघुवंशी के रूप में हुई। आरोपी ने व्हाट्सएप पर यह तक लिखा कि वह युवती का अपहरण कर उसे बर्बाद कर देगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश