Search
Close this search box.

गाज़ीपुर हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद प्रशासन सख्त, चार आरोपियों के अवैध निर्माण पर नोटिस

गाजीपुर । में होटल व्यवसायी के पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी कमलेश बिंद की पुलिस मुठभेड़ में मौत और उसके बाद हुई पत्थरबाजी की घटना के बीच प्रशासन ने अब आरोपियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों को अवैध निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियों द्वारा विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराया गया है, जो संबंधित नियमों और आरबीए एक्ट का उल्लंघन है। इस संबंध में चारों आरोपियों को नोटिस जारी कर 12 जून को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन दोनों स्तरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मामले को जातीय संघर्ष का रूप देने या सामाजिक तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें