Search
Close this search box.

व्यापारी समाज ने पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान, कार्रवाई पर जताया विश्वास

गाजीपुर। हाल ही में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से गाजीपुर का व्यापारी समाज संतुष्ट और उत्साहित नजर आया। विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान कर उनके नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान की सराहना की।

व्यापारियों ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक एवं अपर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन तथा जिला पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि व्यापारी की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने जिस तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए, उससे जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है।

व्यापारी संगठनों ने शेष फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, फोटोग्राफर एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन तथा फ्लैक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन सहित कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी एवं जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल समेत व्यापारियों ने पुलिस के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें