Search
Close this search box.

बांसडीह इंटर कॉलेज में करोड़ों के घोटाले का आरोप, जांच में खुली प्रबंध तंत्र की पोल

बलिया । के बांसडीह इंटर कॉलेज में विकास निधि के कथित दुरुपयोग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने वर्षों तक शासनादेशों की अनदेखी कर संयुक्त खाते को निजी खाते की तरह इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि 1997 के शासनादेश के बावजूद प्रधानाचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर के बिना ही 2018 तक धन निकासी होती रही। उपलब्ध अभिलेखों में करीब 18.70 लाख रुपये के एकल हस्ताक्षर से भुगतान का मामला उजागर हुआ है।

जांच रिपोर्ट में प्रधान लिपिक दयानंद पाठक की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। आरोप है कि उन्होंने न तो वित्तीय रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा और न ही नए प्रधानाचार्य को सही हिसाब सौंपा। वहीं, लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्यों का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला। टेंडर और एस्टीमेट जैसी प्रक्रियाओं का पालन भी नहीं किया गया।

मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि जिस प्रबंध समिति के नाम पर वर्षों से संचालन हो रहा था, उसका अस्तित्व ही संदिग्ध बताया गया है। जांच के दौरान कथित फर्जी दस्तावेज पेश किए गए और विवाद बढ़ने पर नई प्रबंध समिति गठित कर दी गई। अब स्थानीय लोग और छात्र पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें