Search
Close this search box.

बलिया में अमृत 2.0 योजना को मिली रफ्तार, 35 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से 20 हजार से अधिक घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

बलिया। जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को सदर तहसील के ग्राम जमुआ में अमृत 2.0 योजना के तहत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े भूमि हस्तांतरण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया के लिए स्वीकृत जिलापूर्ति योजना के तहत 35 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र, 53 एमएलडी क्षमता का इंटेक वेल, लगभग 1000 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक, 115 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइन तथा 21 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन का निर्माण प्रस्तावित है। योजना के पूर्ण होने पर नगर क्षेत्र के करीब 20,603 घरों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल शोधन संयंत्र, इंटेक वेल और शिरोपरी जलाशय के लिए भूमि संबंधी प्रस्तावों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों को परियोजना का प्राक्कलन एवं डिजाइन तैयार कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), तहसीलदार सदर, जल निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें