Search
Close this search box.

बलिया: सीबीएसई मान्यता मिलने पर द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल में खुशी की लहर, अगले सत्र से इंटर तक होगा दाखिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: बैरिया स्थित द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल रानीगंज (गोन्हिया छपरा) को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद स्कूल परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एम. ए. खान ने बताया कि द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। वर्तमान में विद्यालय की दो शाखाएँ संचालित हो रही हैं—रानीगंज में एलकेजी से कक्षा पाँच तक और गोन्हिया छपरा में कक्षा छह से दस तक।

प्रिंसिपल ने बताया कि आगामी सत्र से विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर तक का दाखिला शुरू किया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह निरंतर संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका सपना है कि आने वाले समय में एलकेजी से पीजी तक की सभी शैक्षणिक सुविधाएँ द्वाबा क्षेत्र में एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकें।

सीबीएसई मान्यता मिलने के साथ ही द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिससे क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्ट- आनन्द मोहन मिश्रा

Leave a Comment

और पढ़ें