बलिया । दिनांक 29 जून 2026 को जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।
थाना कोतवाली पुलिस की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता एवं कांस्टेबल दीपक पटेल शामिल थे, ने मा0 सीजेएम न्यायालय बलिया द्वारा जारी वारंट (मु0नं0 2251/23, अ0सं0 138/21, धारा 352, 427, 489, 504 भादवि) के अनुपालन में अभियुक्त के निवास स्थान पर दबिश दी। मौके पर अभियुक्त उमेश कोहार पुत्र स्व. भरत कोहार, निवासी हरदेव सिंह का डेरा, शिवपुर दियर नम्बरी, थाना कोतवाली, जनपद Ballia को सुबह लगभग 06:20 बजे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









