Search
Close this search box.

रसड़ा के आजाद नगर कॉलोनी में लाखों की चोरी, सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट के घर को बनाया निशाना

रसड़ा । नगर के आजाद नगर कॉलोनी में 26-27 जून की रात अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट शैलेष कुमार सिंह के बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अपने परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे, जबकि किराएदार भी छुट्टियों के कारण घर से बाहर थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़ दिए और पूरे घर की तलाशी ली।

चोरों ने घर से लगभग 52 हजार रुपये नकद, दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा कीमती कपड़े चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सूचना मिलने पर रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोग लगातार गश्त बढ़ाने और पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें