Search
Close this search box.

साइबर थाना करीमुद्दीनपुर की बड़ी सफलता: वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार युवक को 50 हजार रुपये की पूरी रकम कराई वापस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

गाजीपुर । जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में सराहनीय सफलता हासिल करते हुए पीड़ित को उसकी पूरी 50 हजार रुपये की रकम वापस दिलाई। ग्राम बीबीपुर खास निवासी आकाश गुप्ता ने अपने साथ हुई ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर तंत्र से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई 50,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई। अपनी रकम वापस मिलने पर आकाश गुप्ता ने गाजीपुर पुलिस और साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें