Search
Close this search box.

लालपुर चट्टी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक NH-19 पर बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें