Search
Close this search box.

ईसानगर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री गंभीर, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

Yogi Adityanath ने लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत सक्रिय होने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को शीघ्र एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें