Search
Close this search box.

डीडीयू नगर: स्टूडेंट पब्लिक स्कूल की सराहनीय पहल, जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म कपड़े व कंबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडीयू नगर: कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्टूडेंट पब्लिक स्कूल, हरिशंकरपुर द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल के तहत कई गरीब परिवारों को ठंड से राहत पहुंचाई गई।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह सेवा कार्य हर वर्ष निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के कमजोर और निर्धन वर्ग को ठंड से बचाना हम सभी का दायित्व है। ऐसे लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराकर न केवल उनकी रक्षा की जा सकती है, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह पुनीत कार्य पिछले कई वर्षों से स्कूल परिवार द्वारा निरंतर किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, राकेश कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नमिता श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें