Search
Close this search box.

वाराणसी: एकतरफा मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने लेखा विभाग को हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेंद्र पाल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया।

क्वार्टर फाइनल मैच में वाणिज्य विभाग और लेखा विभाग आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेखा विभाग की पूरी टीम मात्र 14.4 ओवर में 53 रन पर सिमट गई। लेखा विभाग की ओर से प्रमोद यादव (12 रन) और राजेश सिंह (13 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

वाणिज्य विभाग की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कफिल ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट, अमित राज ने 1.4 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट, जबकि दीपक ने 2 विकेट और भूषण ने 1 विकेट हासिल किया।

54 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य विभाग ने मात्र 8.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 55 रन बनाते हुए मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वाणिज्य विभाग की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।

लेखा विभाग की ओर से शिव शंकर ने 2 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अमित राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें