भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या अभिनेत्री माहिका शर्मा के साथ 22 मई को उदयपुर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी एक निजी समारोह में आयोजित हो सकती है, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के बाद फैंस के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इससे पहले हार्दिक पांड्या अपनी पूर्व पत्नी Natasa Stankovic के साथ दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी कर चुके हैं। दोनों ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी और बाद में 2023 में उदयपुर में दोबारा भव्य समारोह में विवाह किया था। दोनों ने 2024 में अलग होने की घोषणा की थी।
हालांकि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी को लेकर अब तक किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि या परिवार की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के बाद तेजी से फैलीं, जिसकी सत्यता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।







