Search
Close this search box.

सहारनपुर में एसपी सीटी पर भड़की सपा सांसद इकरा हसन, बोली- गोली मार दोगे क्या हमें, मार दो……

सहारनपुर में मोनू कश्यप मौत मामले को लेकर बुधवार देर रात उस समय माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान पुलिस कार्रवाई और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर उनकी अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई।

बताया जा रहा है कि सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से बातचीत करने पहुंची थीं। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

विवाद के दौरान इकरा हसन पुलिस अधिकारियों पर जमकर बरसीं। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, “मार दो गोली हमें… मार दो।” उनका यह बयान सामने आने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है।

Leave a Comment

और पढ़ें