वाराणसी में एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने रोहतास, बिहार निवासी आरोपी वकील बिंद को लोहता थाना क्षेत्र के सभईपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार एवं एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नागायच ने मीडिया के सामने पेश किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
सफल कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को डीसीपी वरुणा जोन द्वारा 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।







