Search
Close this search box.

शिक्षक दिवस पर डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ होंगे श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित

गाजीपुर । शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने वाली गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी की ओर से वर्ष 2026 का “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” भांवरकोल निवासी डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ को प्रदान किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने वर्ष 1976 से 2017 तक शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दीं। साथ ही वे लेखक, कवि और करीब तीन दशक तक पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे हैं।एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि एकेडमी के दस वर्ष पूर्ण होने पर छह सितंबर, रविवार को सुबह नौ बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध सितार वादक पं. देवब्रत मिश्रा और लोक कलाकार राम अलम सिंह ‘मधुर’ शास्त्रीय एवं लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें