गाजीपुर। सुहवल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान भगीरथपुर गेट के पास एक पिकअप वाहन से 93 पेटी ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद की। बरामद शराब में कुल 4,185 टेट्रा पैक बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से छोटू बिन्द (23) निवासी सहेड़ी, थाना नंदगंज को गिरफ्तार किया।
वहीं, वाहन में सवार अन्य लोग पुलिस को देखकर पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बरामद शराब और पिकअप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









