गाजीपुर। जनपद के जंगीपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 172/26 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जिला अस्पताल के पास चेकिंग के दौरान राजू बिन्द (37) निवासी विशुनपुर पिपरही को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक फावड़ा बरामद किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित मुकदमे में विधिक कार्रवाई की जा रही थी। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।









