Search
Close this search box.

स्व.शेषनाथ पांडेय की स्मृति में वेलफेयर क्लब ने किया पौधरोपण

गाजीपुर । वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में ‘वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा’ अभियान के तहत नगर के बीकापुर गांव में स्व. शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह यादव और क्लब के उपाध्यक्ष सत्य देव दूबे ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया।

इस अवसर पर जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामनाथ कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के साथ पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें