Search
Close this search box.

एक दिन में दोहरा रक्तदान कर डॉ. सौरभ मौर्य ने बचाई दो जिंदगियां

वाराणसी । जनपद में साधना फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए एक ही दिन में एक यूनिट प्लेटलेट और एक यूनिट होल ब्लड डोनेट किया। इस दोहरे रक्तदान के साथ उनका कुल रक्तदान आंकड़ा 230 यूनिट तक पहुंच गया। चिकित्सकीय जांच में उनका हीमोग्लोबिन 17 ग्राम और प्लेटलेट काउंट 2.43 लाख पाए जाने के बाद उन्हें दोनों प्रकार का दान करने की अनुमति मिली।

डॉ. मौर्य ने कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट दान किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन देने जैसा है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि बहुत कम लोगों को एक साथ दो यूनिट दान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि कैंसर, थैलेसीमिया, डेंगू और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लेटलेट की आवश्यकता होती है।

उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। साधना फाउंडेशन लंबे समय से रक्तदान जागरूकता अभियान चलाकर जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें