Search
Close this search box.

छोटा मिर्जापुर गांव में बदहाली, गंदे नाले के पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

मिर्जापुर । के नरायनपुर क्षेत्र स्थित छोटा मिर्जापुर गांव से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां मासूम बच्चे गंदे नाले के पानी में उतरकर स्कूल और कोचिंग जाने को मजबूर हैं। गांव की सड़क पूरी तरह बदबूदार पानी और कीचड़ से भरी हुई है, जिससे लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। वायरल वीडियो में बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत बदहाल है। सड़क पर फैले गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रधान, सचिव और संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर किसी बड़े हादसे या बीमारी फैलने का इंतजार क्यों किया जा रहा है। वायरल वीडियो ने “स्वच्छ भारत मिशन” के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें