Search
Close this search box.

भीषण गर्मी के चलते बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ीं

लखनऊ । प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय 25 जून 2026 से खुलेंगे। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों के लिए अवकाश 24 जून तक रहेगा।

वहीं शिक्षकों एवं कर्मचारियों की छुट्टी 21 जून तक निर्धारित की गई है। 22 जून से सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित होकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे।

इसके अलावा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें