Search
Close this search box.

मुख्य नाले की सफाई न होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

बलिया । रसड़ा नगर के प्रमुख जल निकासी नाले की वर्षों से समुचित सफाई और रखरखाव न होने के कारण वार्ड 5, 9 एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर का मुख्य नाला, जो छितेसर गढ़ही से होकर बाबा के पोखरा, मुन्सफ न्यायालय क्षेत्र, नई बस्ती, इमामिया कॉलेज और मीरनगंज होते हुए टोंस नदी में मिलता है, अतिक्रमण, गंदगी और अव्यवस्था का शिकार हो गया है।

लोगों का कहना है कि नाले के किनारे हुए निर्माण और कथित अवैध कब्जों के कारण जल निकासी बाधित हो गई है। बरसात के दिनों में जलभराव और गर्मी में सड़ांध से आसपास रहने वाले परिवारों का जीवन दूभर हो जाता है। नागरिकों ने पूर्व और वर्तमान नगर पालिका प्रशासन पर नाले की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मुख्य नाले का सर्वे कराकर तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि नगरवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें