बलिया । मिश्र नेवरी टोल टैक्स कदम चौराहे के समीप पिछले तीन दशकों से लोहा वर्कशॉप संचालित कर रहे व्यापारी विजय कुमार गुप्ता आज क्षेत्र में गुणवत्ता और भरोसे का पर्याय बन चुके हैं। उनकी सफलता के पीछे संघर्ष, मेहनत और अपने कर्मचारियों के प्रति समर्पण की लंबी कहानी छिपी है।
मीडिया से बातचीत में विजय गुप्ता ने बताया कि उनके 30 वर्षों के कारोबारी सफर में नोटबंदी और कोरोना काल सबसे चुनौतीपूर्ण समय रहा। उस दौरान कामकाज लगभग ठप हो गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी कारीगर को काम से नहीं निकाला। सभी कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह घर पर रखकर भोजन और वेतन की व्यवस्था की।
उनकी वर्कशॉप में गेट, ग्रिल, शटर, रेलिंग तथा भवन निर्माण से जुड़े हर प्रकार के लोहे के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में लोहे की रैक, खिड़कियां और दरवाजे बनाकर भी योगदान दिया है।
लोहे और एल्यूमिनियम की तुलना पर विजय गुप्ता का कहना है कि मजबूती और टिकाऊपन में लोहे का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सही तरीके से तैयार किया गया लोहे का सामान 30 से 40 वर्षों तक चलता है। मजबूत और गुणवत्तापूर्ण लोहे के कार्य के लिए लोग उनकी वर्कशॉप से संपर्क कर सकते हैं।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








