Search
Close this search box.

गाजीपुर: दर्दनाक हादसा दो बाइको की भीषण भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

गाजीपुर । सादात थाना क्षेत्र के मजुई पेट्रोल पम्प के पास शनिवार को दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान 25 वर्षीय छोटू राम के रूप में हुई है, जो इकरा थाना सादात का निवासी था। छोटू राम प्राथमिक शिक्षक था और पिछले तीन वर्षों से बिहार में सेवारत था।

उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।घायलों में मृतक का 50 वर्षीय चाचा सुरेश राम शामिल है, जो हिंडालको में कार्यरत है। दूसरा घायल युवक 30 वर्षीय सूरज बनवासी है, जो मुड़ियारी खेताबपुर, थाना भुड़कुड़ा का निवासी है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को सादात सीएचसी पहुंचाया।सादात सीएचसी से दोनों गंभीर घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाने के साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें