Search
Close this search box.

गोरखपुर: एस.एस.बी उप महानिरीक्षक ने सीमाई क्षेत्र का भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोरखपुर: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर मुन्ना सिंह उप महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के द्वारा 43वीं वाहिनी एस.एस.बी के सीमा चौकी खुनवा व चेक पोस्ट का भ्रमण किया गया।

बता दें कि, 43वी वाहिनी एस.एस.बी द्वारा लगातार सीमाई क्षेत्र की निगरानी किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटना के मंसूबे को असफल कर सीमाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना, किसी तीसरे देश के नागरिक के अवैध घुसपैठ को नाकाम करना और स्थानीय लोगो के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना हैI एस.एस.बी द्वारा भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने-जाने वाले व्यक्तियों, उनके सामानों और वाहनों की गहन जाँच के उपरांत ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है I

इसी क्रम में आज उप महानिरीक्षक महोदय, गोरखपुर के द्वारा सीमा चौकी खुनवा व चेक पोस्ट खुनवा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गयाI महोदय द्वारा कार्मिकों को अधिक सतर्कता व सावधानी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के साथ साथ अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर उचित दिशा –निर्देश निर्गत किया गया।

इसके साथ ही महोदय के अध्यक्षता में सीमा शुल्क इकाई खुनवा, स्थानीय पुलिस और नेपाल ए.पी.एफ के साथ समन्वय बैठक किया गया, जिसमें आसुचनाओं को आपस में साझा करने, अवैध गतिविधि, और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, दोनों देश के नागरिकों के साथ विनम्र आचरण रखने आदि विषयों पर चर्चा किया गयाI

इस बैठक के दौरान उज्जल दत्ता, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी एस.एस.बी सिद्धार्थनगर, आशीष राघव, सहायक कमांडेंट, खुनवा, निरीक्षक राजेश कुमार मीना, पुलिस चौकी खुनवा से उप निरीक्षक चक्रपाल वर्मा के साथ ने अन्य 12 कार्मिक, सीमा शुल्क इकाई, खुनवा से निरीक्षक अक्षय कुमार यादव, सचिन घोष, संभू प्रसाद साही तथा नेपाल ए.पी.एफ से उप निरीक्षक हरी राम यादव के साथ अन्य 05 कार्मिक शामिल हुए I

Leave a Comment

और पढ़ें