Search
Close this search box.

ट्रॉपिकल पैराडाइज समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

चन्दौली। /पड़ाव स्थित सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स में आयोजित छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर “ट्रॉपिकल पैराडाइज” का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा एवं तुलसी वेदी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने रेन डांस का जमकर आनंद लिया।

19 मई से 24 मई तक चले इस समर कैंप में जिले भर के कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए मूवी डे, पप्पेट शो और मैजिक शो का आयोजन किया गया। बच्चों ने गायन, नृत्य, एरोबिक्स, योग, कैलीग्राफी, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार जैसी विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आर्टिस्टिक योग के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, नटराज पोज, चक्रासन, वृक्षासन और चंद्रासन का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। वहीं बेकिंग स्टूडियो में बच्चों ने चीज़ी कोरियन बंस, वॉलनट ब्राउनी और रॉयल रसमलाई रस्केट जैसी विशेष डिश बनाना सीखा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पूर्वांचल के बच्चों का सर्वांगीण विकास कर स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, गवेंद्र बजाज, निदेशिका पूजा बजाज तथा प्राचार्य बिनोद कुमार दास सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें