Search
Close this search box.

आगरा: ताजमहल में रखा शिवलिंग फिर गंगाजल चढ़ाया; धूपबत्ती जलाई; बोलीं-महाकुंभ से जल लेकर आई हूं…

आगरा: ताजमहल के अंदर एक महिला ने शिवलिंग रखकर गंगा जल से जलाभिषेक किया। पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ धूपबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। बम-बम भोले जय शिव शंकर के उद्घोष लगाए। अब पुरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला के दावे के मुताबिक, वह अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे ताजमहल पहुंची। उसके हाथ में गंगा जल की बोतल और पूजा सामग्री थी। वह एक छोटा सा शिवलिंग भी साथ ले गईं। उसने शिवलिंग को रखा और महाकुंभ से लाए गंगाजल से जलाभिषेक करने लगी। महिला की पहचान मीरा राठौर के रूप में हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें