लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध हुआ मूलसंघ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा उपस्थित रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशंस, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश नियमित वर्क चार्ज डेली वेजेज श्रमिक महासंघ, कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश आदि संगठनों के जिला, मण्डल एवं प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ को महासंघ की सम्बद्धता प्रदान की गई। इस प्रकार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (ए आई एफ टी ओ) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध होने वाला राजकीय माध्यमिक शिक्षकों का एकमात्र संगठन बन गया है। बैठक में मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम शिवम सुन्दरम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को अन्य राज्य कर्मचारियों के समान एसीपी की सुविधा देने, ओपीएस लागू करने, समयबद्ध विभागीय पदोन्नति तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभागीय पदोन्नति में अतिक्रमण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। सरकार की कर्मचारी एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में 20 मई, 2025 को होने वाले राष्ट्रव्यापी आन्दोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

रिपोर्ट- रामविलास यादव

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *