गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। जारी आदेश के अनुसार 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में बिरनो थाना सबसे अधिक चर्चा में रहा। सादात के प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव को बिरनो का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं बिरनो के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी स्वाट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मरदह की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती तारावती यादव को सादात का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि शादियाबाद के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को मरदह भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक बागीश विक्रम सिंह को दुल्लहपुर से शादियाबाद, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मुहम्मदाबाद तथा निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप को मुहम्मदाबाद से एसपी कार्यालय में वाचक बनाया गया है। उपनिरीक्षक बासुदेव प्रसाद को बहरियाबाद, बृजेश कुमार गुप्ता को भुड़कुड़ा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, संतोष कुमार राय को दुल्लहपुर तथा रोहित कुमार मिश्रा को भांवरकोल का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उमेश यादव गाजीपुर।









