Search
Close this search box.

राजा राममोहन राय जयंती पर पुस्तक वितरण, शिक्षा जागरूकता का संदेश

बलिया। जनपद में राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन द्वारा बच्चों के बीच पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय समाज सुधार के महान अग्रदूत थे, जिन्होंने दहेज प्रथा, बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों का खुलकर विरोध किया तथा समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

जाकिर हुसैन ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। जब तक देश में शिक्षा व्यवस्था सशक्त नहीं होगी, तब तक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में वास्तविक मजबूती संभव नहीं है। उन्होंने जीवनभर शिक्षा के प्रसार और जागरूकता के लिए कार्य करते रहने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर बलिया पुलिस लाइन में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुस्तकों का अवलोकन किया और पुस्तकें प्राप्त कीं। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें