Search
Close this search box.

गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर । जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के जहांनपुर (भितरी) निवासी 35 वर्षीय गणपत प्रजापति की शुक्रवार सुबह वाराणसी के चौबेपुर स्थित कैथी के प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि गणपत अपने दो दोस्तों सतीश और चंदन के साथ भोर में मंदिर दर्शन और गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे।

स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते गणपत नदी में समा गए। सूचना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार गणपत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी गीता, बेटा सत्यम और बेटी शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें