Search
Close this search box.

मुरादाबाद: वर्जिनिटी टेस्ट कराओ फिर मिलेगा ए़डमिशन, मदरसा प्रबंधन ने नाबालिक लड़की के सामने रखी शर्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुरादाबाद: जिले के पाकबड़ा इलाके में स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा पर एक गंभीर और आपत्तिजनक आरोप सामने आया है। चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद यूसुफ ने आरोप लगाया कि उनकी 13 साल की बेटी को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए मदरसा प्रबंधन ने ‘वर्जिनिटी (मेडिकल) टेस्ट’ कराने की शर्त रखी।

परिजनों का कहना है, “हमें कहा गया कि बेटी का मेडिकल टेस्ट कराओ, तभी एडमिशन मिलेगा। जब हमने मना किया, तो टीसी देने की धमकी दी गई।” परिजनों ने पुलिस को दस्तावेज़ सौंपा, जिसमें मेडिकल टेस्ट कराने की शर्त का उल्लेख था। उनका कहना है कि इस तरह की मांग बच्ची के मानसिक और शारीरिक अधिकारों का उल्लंघन है।

वहीं मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मदरसा प्रबंधन से स्थिति की स्पष्ट जानकारी लेने में जुटी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें