Search
Close this search box.

वाराणसी: नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने घाटों की सफाई को लेकर की समीक्षा बैठक, 150 पम्प लगाने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: आगामी डाला छठ और देव दीपावली पर्व के मद्देनज़र घाटों की सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने समीक्षा बैठक की। यह बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई, जिसमें घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर जमा सिल्ट (गाद) की सफाई के लिए अब तक लगाए गए 73 पम्पों की संख्या बढ़ाकर 150 पम्प मशीनें लगाई जाएं, ताकि सफाई कार्य समय से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर 10 कर्मचारियों की टीम (गैंग) बनाकर सफाई कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटें) सुनिश्चित की जाएं, ताकि रात के समय किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

प्रमुख सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि पर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुगमता बनी रहे।

बैठक में वाराणसी मंडल के आयुक्त एस. राज लिंगम, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौधरी सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें