वाराणसी । में चल रहे व्यापक वाहन चेकिंग अभियान के बीच लोहता थाना क्षेत्र की कोटवां अस्थाई चौकी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जहां छोटे वाहन चालकों पर सख्ती की जा रही है, वहीं शाम होते ही भारी वाहनों और ट्रकों को बाजारों में प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कथित रूप से शुल्क लेकर ट्रकों को छोड़ा जा रहा है, जिससे बाजारों में जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
व्यापारियों और राहगीरों ने आरोप लगाया कि छोटे वाहन चालकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और कई बार अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। दूसरी ओर भारी वाहन बेधड़क बाजारों से गुजर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुरक्षित और पारदर्शी बन सके।







