Search
Close this search box.

81 दिवसीय गविष्ठी गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा कल पहुंचेगी काशी, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का होगा भव्य स्वागत

वाराणसी। 12 मई ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में गोरखपुर से निकली 81 दिवसीय गविष्ठी गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा बुधवार 13 मई को मिर्जापुर होते हुए काशी पहुंचेगी। यात्रा के काशी आगमन को लेकर विभिन्न विधानसभाओं में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सनातनी समाज और गौभक्तों द्वारा शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत, अभिनंदन और वंदन किया जाएगा।

शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश की सभी 503 विधानसभाओं तक पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता की रक्षा, गौहत्या पर रोक तथा गौमाता को राष्ट्रमाता और राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शंकराचार्य जी का यह तप और संकल्प लोगों को प्रेरित कर रहा है तथा हर क्षेत्र में यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

काशी में यात्रा रोहनिया, कैंट, दक्षिणी, उत्तरी और शिवपुर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। शिवपुर में शंकराचार्य जी रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा अजगरा, पिंडरा, सेवापुरी और भदोही की ओर प्रस्थान करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें