Search
Close this search box.

प्रतापगढ़ स्टेशन पर पत्नी और मासूम की तलाश में भटकता रहा पति, लोगों से लगाई मदद की गुहार

प्रतापगढ़ । रेलवे स्टेशन के आसपास सोमवार को एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाता जलालपुर निवासी अच्छे लाल अपनी लापता पत्नी और एक वर्षीय बेटे की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। आंखों में आंसू और मोबाइल में पत्नी किरण देवी तथा मासूम बेटे चाहत की तस्वीर लेकर वह स्टेशन परिसर और आसपास की दुकानों पर लोगों से पूछते रहे—“भैया, इस महिला को बच्चे के साथ कहीं देखा है क्या… यह मेरी पत्नी है।

परिजनों के अनुसार, 4 मई को घरेलू कहासुनी के बाद किरण देवी अपने एक वर्षीय पुत्र को साथ लेकर घर से चली गई थीं। घर में उनकी दो छोटी बच्चियां मौजूद हैं, जो मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं। अच्छे लाल ने बताया कि रविवार शाम पत्नी की मोबाइल लोकेशन प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी, जिसके बाद से वह लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला या बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 99352 42454 या 90217 22739 पर सूचना दें। आपकी एक सूचना बिछड़े परिवार को फिर से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें