लखनऊ: यह भर्ती 13 साल बाद हो रही है और मार्च में वैकेंसी निकलने की उम्मीद है। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी और एक चरण की प्रक्रिया पूरी होने में 6 से 8 महीने का समय लगेगा।
भर्ती के लिए होमगार्ड विभाग अपना भर्ती बोर्ड बनाने जा रहा है, जो सेंट्रलाइज होगा। भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में होगा और भर्ती के लिए नए सिरे से नियमावली बनेगी।
होमगार्ड बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 45 साल निर्धारित की गई है। अभी तक होमगार्ड बनने के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है। शैक्षिक योग्यता के आधार पर अंक निर्धारित किए जाते हैं।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।