Search
Close this search box.

उन्नाव: चकलवंशी के पास घने कोहरे के कारण सड़क हादसा, चार लोग सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उन्नाव। चकलवंशी के पास घने कोहरे के चलते एक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव की ओर से आ रही अर्टिगा कार (संख्या UP 32 MH 9782) को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय अर्टिगा कार में चार लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर आगे जाकर खाई में पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार संडीला की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा यातायात को सुचारु कराया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट – ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें