Search
Close this search box.

एमएसपी निर्धारण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र समेत संबंधित एजेंसियों से मांगा जवाब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारण से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने की। अदालत ने केंद्र सरकार के साथ-साथ विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) और कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।

याचिका में एमएसपी निर्धारण की प्रक्रिया और उससे जुड़े पहलुओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पक्षों से विस्तृत जवाब मांगा है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई के दौरान केंद्र और अन्य एजेंसियों की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें