Search
Close this search box.

गाजीपुर: कारगिल युद्ध के वीर फौजी मुन्‍ना सिंह यादव के सेवानिवृत्‍त होने पर क्षेत्रवासियों ने किया स्‍वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: देश की सेवा व कारगिल युद्ध में सहभागिता करने वाले फौजी मुन्ना सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद जब गुरुवार को अपने ग्राम पीरथीपुर भड़सर पहुंचे तो उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं मिर्जापुर टोल प्लाजा के पास सैकड़ो युवाओं ने मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों के साथ लेफ्टिनेंट मुन्ना सिंह यादव का ढोल नगाड़ों की धुन में थिरकतें हुए युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए।

बता दें की, ग्राम पीरथीपुर भड़सर निवासी मुन्ना सिंह यादव सेना में नौकरी कर रहे थे। 30 वर्ष की सेवा समय पूरा होने के बाद वह मार्च महीने को सेवानिवृत्त हो गए और गुरुवार को क्षेत्र के युवाओं ने उन्हें घर तक छोड़ने आये। वह वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी शामिल थे।

मीडिया से बात करते हुए मुन्ना सिंह यादव ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के राजौरी में थी। सिपाही के पद तैनाती थी। मुन्ना सिंह यादव ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान सेना के खाने पीने की वस्तुओं को सेना के जवानों के पास पहुंचने का कार्य मिला। कारगिल युद्ध लगभग 6 महीने तक चला। गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने फूल माला पहनाईं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। इससे पूरे गांव का वातावरण भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के जयघोष के साथ गुंजायमान हो उठा। उन्होंने दूसरे देशों से हुए युद्ध एवं सरकार के द्वारा सैनिकों को मिल रहे प्रोत्साहन के बारे में बताया।

इस मौके पर जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि मुन्ना सिंह यादव के देश सेवा से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने देश की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया था। मुन्ना सिंह यादव भड़सर की रामलीला में राम का भी किरदार 15 वर्षों तक निभाते रहे जो अपने आप में एक आदर्श है। मुन्ना सिंह यादव 7 मार्च 1995 को सेना में भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग उनकी जम्मू कश्मीर के ग्लेशियर हुई और भोपाल से उनको सेवानिवृत्ति मिली है।

इस मौके पर को रमेश सिंह पप्पू, मुसाफिर यादव, जवाहर यादव, विनोद यादव, चंद्र प्रकाशसिंह, विनोद गुप्ता ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव मटरू, हरिशंकर यादव, विपिन चौरसिया, दीपक यादव, अरविंद पाल, नीरा यादव, तेजू सिंह यादव, रामबचन सिपाही, शशिकांत यादव, कन्हैया यादव पहलवान, बबलू यादव, नागेंद्र कुशवाहा, प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे, संचालन विनोद पटेल ने किया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें