Varanasi: गंगा में 13 नवंबर को चार किलोमीटर लंबी नौका दौड़ का आयोजन, रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट तक होगी दुरी

Varanasi: देव दीपावली से पहले वाराणसी में गंगा में रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा। 13 नवंबर को गंगा में चार किलोमीटर लंबी नौका दौड़ होगी। इसमें नावें गंगा की लहरों पर फर्राटा भरती दिखेंगी। नौका दौड़ में प्रथम छह स्थान हासिल करने वाले नौका संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। 

प्रतियोगिता के लिए नाविकों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला नौकायन संघ के अध्यक्ष डा. एके सिंह ने बताया कि नौका दौड़ रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट तक होगी। नाविक समाज, पर्यटन विभाग और जल पुलिस की मदद से प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। 

देव दीपावली से पहले होने वाली नौका दौड़ प्रतियोगिता के लिए गंगा में सेफ मार्किंग कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में तैराक और नौका संचालन में विशेषज्ञता रखने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। एक नाव में अधिकतम तीन खिलाड़ी होंगे। दो चालक और एक कंट्रोलर शामिल रहेगा। प्रतियोगिता दोपहर 12 से एक बजे के बीच आयोजित होगी। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *