वाराणसी। भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से North Eastern Railway भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा मंगलवार को Mau Junction railway station पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा अभियान चलाया गया। यह आयोजन मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा, मऊ के सुभाष ग्रुप और स्वरूप रानी गाइड ग्रुप के कुल 13 स्काउट एवं गाइड सदस्य मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 14005 एक्सप्रेस, 15129 इंटरसिटी एवं 15130 इंटरसिटी के जनरल कोचों में यात्रियों को शीतल पेयजल वितरित किया।

जल सेवा अभियान का संचालन रोवर लीडर विनोद कुशवाहा और स्काउट मास्टर पुष्कर कुमार के नेतृत्व में किया गया। वहीं, ग्रुप लीडर एवं उप मुख्य टिकट निरीक्षक मऊ राकेश कुमार की ओर से 10 जार आरओ पानी की व्यवस्था भी कराई गई।








